{"_id":"6ab5283a64070c157c03db23","slug":"video-concor-connect-focus-on-cost-effective-logistics-air-cargo-facility-coming-soon-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कॉनकॉर कनेक्ट: किफायती लॉजिस्टिक्स पर जोर, एयर कारगो की सुविधा भी जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉनकॉर कनेक्ट: किफायती लॉजिस्टिक्स पर जोर, एयर कारगो की सुविधा भी जल्द
भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (कॉनकॉर) की ओर से बृहस्पतिवार को मोतीझील स्थित होटल में निर्यातकों और कारोबारियों के साथ ट्रेड मीट का आयोजन किया गया। इसमें अफसरों ने बताया कि निर्यात बढ़ाने में लॉजिस्टिक्स सेवा की सबसे बड़ी भूमिका होती है। कॉनकॉर का जोर किफ़ायती लॉजिस्टिक्स पर है। जल्द ही शहर स्थित एयरपोर्ट के जरिए कारगो सेवा शुरू की जा सकती है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कानपुर से दादरी होते हुए मूंदरा पोर्ट के लिए जल्द ट्रेन चलाने का भी प्रयास है। जेएनपीटी और मूंदरा पोर्ट से डबल डेकर कंटेनर ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि, निदेशक कॉनकॉर (अंतरराष्ट्रीय विपणन एवं परिचालन) विजय कुमार सिंह ने कहा कि देश में कंटेनर निर्माण की दिशा में पहल शुरू की गई है। कॉनकॉर की बाजार हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है। जिसे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कॉनकॉर के अभी 68 टर्मिनल हैं। जिसे बढ़ाकर 100 किया जाना प्रस्तावित है। कानपुर में लॉजिस्टिक्स का बड़ा बाजार है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का मुंबई स्थित जेएनपीटी से जुड़ाव पूरा हो चुका है। जिससे कंटेनर ट्रेनों का संचालन सुचारु हुआ है। कॉनकॉर जेएनपीटी और मूंदरा पोर्ट से डबल डेकर कंटेनर ट्रेन सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इन सेवाओं से अधिक कंटेनरों का परिवहन संभव होगा। जिससे पारगमन समय और लागत में कमी आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।