फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   11.28 bighas of land belonging to the Rajiv Gandhi Sports Ground cleared of encroachment.

Mainpuri News: राजीव गांधी खेल मैदान की 11.28 बीघा भूमि कराई कब्जा मुक्त

Thu, 24 Sep 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
11.28 bighas of land belonging to the Rajiv Gandhi Sports Ground cleared of encroachment.
फोटो 25 खेल मैदान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जा को हटवाने पहुंचे अधिकारी। स्रोत विभाग
मैनपुरी। मिशन समाधान के तहत मौजा औडेंन्य पड़रिया में राजीव गांधी खेल मैदान पर से अवैध कब्जे को हटा दिया गया है। राजस्व और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। यह भूमि करीब 11.28 बीघा रकबे की है।
विज्ञापन

मौजा औडेंन्य मंडल स्थित राजीव गांधी खेल मैदान गाटा संख्या 4872 पर अभिलेखों में अंकित है। इस पर गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर लिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने भूमि का सीमांकन किया और फिर अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी मैनपुरी श्याम प्रताप सिंह, कानूनगो सदर बृजेश सिंह राठौर, लेखपाल प्रशांत राठौर, अमित वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
ईशन नदी किनारे मौजूद अवैध निर्माण को नोटिस जारी
ईशन नदी के 50 मीटर के दायरे में डूब क्षेत्र के निर्माण को अवैध मानते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर और भोगांव में करीब 80 लोगों को नोटिस जारी किए है। सदर क्षेत्र के 60 और भोगांव के 20 लोग शामिल है। इनको तय समय के अंदर तहसील में अपनी आपत्ति दाखिल करनी होगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम की ओर से बिना नक्शा स्वीकृत वाले निर्माण कार्यों पर भी नोटिस जारी किए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि ईशन नदी से 50 मीटर के अंदर स्थित निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किये जा रहे हैं। इसके अलावा जिले भर में जिन तालाबों पर कब्जे कर लिए गए हैं। उनको भी चिह्नित किया गया है। सभी तहसीलों में टीम का भी गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed