{"_id":"6ab526bbac5dff3bbd0f08bc","slug":"video-sirmaur-ajay-wins-junior-sirmaur-kumar-wrestling-title-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: अजय ने जीता जूनियर सिरमौर कुमार कुश्ती का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: अजय ने जीता जूनियर सिरमौर कुमार कुश्ती का खिताब
सराहां। राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले में आयोजित जूनियर सिरमौर कुमार कुश्ती प्रतियोगिता में नैना टिक्कर के अजय कुमार ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने बेचड़ के बाग के अभिषेक कुमार को हराया। प्रतियोगिता में सिरमौर के नामी जूनियर पहलवानों ने दमखम दिखाया। सेमीफाइनल में अजय कुमार ने सोडा दिहाड़ी के शुभम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि अभिषेक कुमार ने नाहन के नमन को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले मेले के दूसरे दिन नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वामन द्वादशी मेला दशकों से धूमधाम से आयोजित होता आ रहा है और इसकी प्रदेशभर में अलग पहचान है। मेले में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचते हैं और दंगल प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहती है। एसडीम पच्छाद एवं सदस्य सचिव राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां डाॅ. प्रियंका चंद्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें शाॅल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विधानसभा गंगू राम मुसाफिर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आनन्द परमार, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, ऊषा तोमर, रणधीर पंवार डीएसपी राजगढ़ विद्या चंद नेगी, तहसीलदार पच्छाद जगपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।