{"_id":"6ab577ecfd066cba78046469","slug":"police-encounter-with-three-accused-involved-in-teacher-murder-all-three-arrested-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: शिक्षक की हत्या करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: शिक्षक की हत्या करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार
Fri, 25 Sep 2026 12:50 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:50 AM IST
सार
शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी अजय उर्फ शहंशाह के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी में 21 सितंबर को थाना एलाऊ क्षेत्र के अजीतगंज दिवनपुर रोड पर शिक्षक की हत्या में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने आधी रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक आरोपी को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं अन्य दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि शिक्षक हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया था। इसमें सफलता पाते हुए सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी, सर्विलांस प्रभारी और थाना एलाऊ एसओ को सूचना मिली थी कि अजीतगंज बाईपास रोड पर हत्या के आरोपी देखे गए हैं, जिसके बाद चेकिंग शुरू की गई। आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक आरोपी अजय उर्फ शहंशाह के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया उसके साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों के पास से शिक्षक की हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने शिक्षक की हत्या करना कबूल किया है। आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और पूछताछ के आधार पर जो अन्य तथ्य मिले हैं उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।