{"_id":"6aead50eb394a85e8608119a","slug":"video-outrage-erupts-against-dhirendra-shastri-over-remarks-about-lord-krishna-protests-held-in-mainpuri-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी से धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, मैनपुरी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी से धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, मैनपुरी में प्रदर्शन
कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री की ओर से भगवान श्रीकृष्ण पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को मैनपुरी में यादव महासभा के पदाधिकारियों ने ईशन नदी पुल पर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत कुमार रागी के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव ने कहा कि योगीराज श्रीकृष्ण के भक्त देश के साथ पूरी दुनिया में हैं। धीरेंद्र शास्त्री की ओर से की गई टिप्पणी से भक्तों को भावनाएं आहत हुई हैं। इस दौरान शिवम यादव, मानवेंद्र यादव, विपुल यादव, संटी यादव, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।