{"_id":"6ab3c3d195f668eb8f0731cc","slug":"video-minister-dharamveer-prajapati-took-aim-at-samajwadi-party-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में होते थे दंगे, भाजपा सरकार में बदली तस्वीर : धर्मवीर प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में होते थे दंगे, भाजपा सरकार में बदली तस्वीर : धर्मवीर प्रजापति
मैनपुरी के करहल कस्बा स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और भाजपा सरकार के कार्यकाल में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में दंगा-फसाद होते थे और प्रत्येक जिले में एक माफिया होता था। भाजपा सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के लोग लगातार जनता के बीच रहते हैं और उनकी सेवा करते हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की फिर से जीत होने की बात कही। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयानों से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता है, समाजवादी पार्टी की ओर से बयान आने लगते हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे बयानों से भाजपा को फायदा होता है। केशव प्रसाद मौर्य की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा से संबंधित सवाल पर धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि हर कार्यकर्ता आगे बढ़ना चाहता है। बूथ अध्यक्ष चाहता है कि वह मंडल अध्यक्ष बने, मंडल अध्यक्ष जिलाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय समिति में जाए। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता की अपनी-अपनी भावना होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।