Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
In the town of Bewar, an incessant stream of devotion and spirituality flows through the 24-kund Gayatri Mahayajna.
{"_id":"6afd0f74768d786e3c04ee12","slug":"video-in-the-town-of-bewar-an-incessant-stream-of-devotion-and-spirituality-flows-through-the-24-kund-gayatri-mahayajna-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेवर कस्बे में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भक्ति और आध्यात्म की अविरल धारा बह रही है।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेवर कस्बे में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भक्ति और आध्यात्म की अविरल धारा बह रही है।
मैनपुरी। के बेवर कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भक्ति और आध्यात्म की अविरल धारा बह रही है। आयोजन के दौरान 'हम बदलेंगे, युग बदलेगा' के प्रेरक उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण और समाज के नवनिर्माण की कामना की।
सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालु पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ चल रहे इस महायज्ञ में स्थानीय नागरिक, महिलाएं व स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आहुति देने के साथ ही श्रद्धालुओं ने अपने जीवन से बुराइयों को त्यागने और सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संपूर्ण वातावरण गायत्री मंत्र की ध्वनि और हवन की सुगंध से भक्तिमय बना हुआ है।
यज्ञ के साथ-साथ प्रतिदिन शाम को संगीतमय प्रवचन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्वान वक्ता पूरन चंद्राकार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा गायत्री मंत्र की महिमा, युग निर्माण योजना और नैतिक मूल्यों की स्थापना पर प्रकाश डाला जा रहा है। श्रोता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ उठा रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। इस मौके पर उमेश राठौर, हर्षित रस्तोगी, आलोक सक्सेना, भास्कर सक्सेना,विजय सक्सेना, युजवेंद्र प्रताप व सूरमा सक्सेना आदि लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
फोटो परिचय, कस्बा के रामलीला मैदान में चल रहे 24 कुण्डीय महायज्ञ में आहुतियां देते श्रद्धालु
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।