फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Students from three villages protest at the Collectorate demanding road construction

महोबा: सड़क निर्माण की मांग को लेकर तीन गांवों के छात्र-छात्राओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2026 09:27 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:27 PM IST
Mahoba: Students from three villages protest at the Collectorate demanding road construction
बदहाल सड़कों व जलभराव से परेशान छात्र-छात्राएं अब बुनियादी सुविधाओं को लेकर आगे आ रहे हैं। सोमवार को तीन गांवों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एडीएम व एसडीएम को शिकायती पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की। इस दौरान बीएसए ने बच्चों को गोद में उठाकर उनसे समस्या पूछी। साथ ही गांव पहुंच सड़कों की हकीकत देखते हुए शीघ्र दुरुस्त कराए जाने का भरोसा दिया। तब छात्र-छात्राएं शांत हुए। ब्लॉक कबरई के इलाहीपुरवा ग्योड़ी के मजरा सिद्धनडेरा निवासी छात्र सुनील, शीला, कमल, उमादेवी, सुशीला, संजय, संतोष, ज्ञानवती और ग्रामीण राकेश, रामप्रताप आदि ने कलक्ट्रेट पहुंच नारेबाजी करते हुए खस्ताहाल मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। बाद में एडीएम नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी व एसडीएम शिवध्यान पांडेय को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका मजरा ग्योड़ी मुख्य मार्ग से 500 मीटर अंदर है। यहां से 30 से अधिक बच्चे परिषदीय विद्यालयों के साथ इंटर कॉलेजों में पढ़ने के लिए कबरई आते-जाते हैं। उनके आने-जाने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है। चार मीटर चौड़ी पगडंडी में बारिश के मौसम में कीचड़ और दलदल के साथ जलभराव हो जाता है। इससे वह आए दिन फिसलकर गिर जाते हैं। इससे कपड़े, जूते व बैग खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क इतनी खराब है कि बीमार होने पर बुजुर्गों व प्रसूताओं को मुख्य मार्ग तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह दिसरापुर और बिलवई गांव निवासी हरीशंकर, खेमचंद्र, ओमप्रकाश, अजय, मनोज, सलमान आदि अभिभावकों व बच्चों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में ट्रेन पटरी तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर कोई सड़क और खड़ंजा नहीं है। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भरा है। सड़क दलदल में तब्दील होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। आने-जाने के दौरान अक्सर बच्चे चोटिल हो जाते हैं। इससे उन्होंने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है। किसी के बीमार होने पर 108 व 102 नंबर एंबुलेंस भी गांव के अंदर नहीं आ पाती है। बीमार लोगोंं को चारपाई पर गांव से बाहर तक ले जाना पड़ता है। उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की। ताकि, बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो और आवागमन बेहतर हो सके। एसडीएम ने ग्रामीणों व बच्चों को आश्वासन दिया कि मौके पर टीमें भेजकर सर्वे कराया जाएगा। जो सड़कें खराब हैं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा। इससे पहले भी रैपुराकलां गांव के बच्चों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगाया था। जाम लगाए बच्चों से बदसलूकी करने पर शहर कोतवाल समेत चार पुलिसकर्मी लाइनहाजिर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: एनआरएचएम घोटाला : पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई के घर फिर विजिलेंस का छापा

24 Aug 2026

सोलन: डीएसपी विजय रघुवंशी के समर्थन में उतरा कोली समाज, राज्यपाल को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग

24 Aug 2026

हमीरपुर: एचआरटीसी पेंशनरों की लंबित देनदारियां जल्द जारी हो, बैठक में हुआ मंथन

VIDEO: संस्कृति सप्ताह समापन समारोह, बुजुर्गों ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम

24 Aug 2026

VIDEO: वृक्षारोपण, ओपन जिम एवं बच्चों के झूलों का उद्धाटन कार्यक्रम, ये रहे मौजूद

24 Aug 2026
विज्ञापन

Video: नगर निगम मुख्यालय में भैंसों की नीलामी, 5.51 लाख रुपये तक पहुंची बोली

24 Aug 2026

MP News: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर ट्रॉली पुल से गिरी, एक की मौत; नर्मदा जल लेने जा रहे 20 कांवड़िए घायल

24 Aug 2026
विज्ञापन

सावन का अंतिम सोमवार: बरेली के नाथ मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगी लंबी कतारें

24 Aug 2026

Video: इंदिरानगर रिंग रोड की सर्विस लेन धंसी, गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग

24 Aug 2026

Video: भैंसों की नीलामी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं और डेयरी संचालकों को खदेड़ा

24 Aug 2026

Video: भाकपा (माले) का सरकार पर जासूसी और निजता के उल्लंघन का आरोप

24 Aug 2026

Video: भैंसों की नीलामी का सपा विधायक और पार्षदों ने किया विरोध

24 Aug 2026

गन्ना भुगतान न होने से पढ़ाई और खाद-बीज के लिए गोंडा में कर्ज ले रहे किसान

24 Aug 2026

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सिविल सर्विसेज स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू

24 Aug 2026

रायबरेली में सीएम की जनसभा के बाद पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट

24 Aug 2026

अमेठी में सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

24 Aug 2026

अंबेडकरनगर में पूर्ति विभाग ने समय से नहीं सुलझाई समस्याएं तो कोटेदारों ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

24 Aug 2026

CG: सावन के अंतिम सोमवार पर अमरकंटक पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, नर्मदा जल से किया ज्वालेश्वर महादेव का अभिषेक

Delhi Crime: 18 साल के विशेष को अगवा कर पीटा, पुलिस ने दो घंटे में छुड़ाया; पांच को दबोचा

24 Aug 2026

बरवाला अनाज मंडी में जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन

24 Aug 2026

मंडी: 'नई इलेक्ट्रिक बसों की बैटरी खराब होने की बातें अफवाह', एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने जताई आपत्ति

24 Aug 2026

ऊना: पहली तिमाही में1,203.64 करोड़ के ऋण किए वितरित, जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक हुआ मंथन

24 Aug 2026

कानपुर: सावन के आखिरी सोमवार पर जागेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

24 Aug 2026

कानपुर में बाबा आनंदेश्वर मंदिर के बाहर शिव तांडव, नन्हे कलाकार की अनोखी प्रस्तुति

24 Aug 2026

कानपुर: बारिश बनी आफत, जलभराव से चौतरफा जाम में फंसे लोग

24 Aug 2026

शिक्षा में आरक्षण के खिलाफ संतों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

24 Aug 2026

Delhi Rain: दिल्ली में मूसलाधार बारिश, विकास मार्ग पर पेड़ गिरे

24 Aug 2026

भिवानी में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, चिकित्सकों के बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

24 Aug 2026

नए सॉफ्टवेयर और डीसीएस के विरोध में पटवारियों-कानूनगो ने की हड़ताल, जमकर की नारेबाजी

24 Aug 2026

Gurugram: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल दो दिन और बढ़ी, हरियाणा सरकार और ठेकेदारी प्रथा का पुतला दहन

24 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed