फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ensure there are no irregularities in distribution; all farmers should receive fertilizer

Mahoba News: वितरण में न हो गड़बड़ी, सभी किसानों को मिले खाद

Tue, 01 Sep 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ensure there are no irregularities in distribution; all farmers should receive fertilizer
फोटो 01 एमएएचपी 16 परिचय-सहकारी संघ के निरीक्षण में अभिलेख चेक करते नायब तहसीलदार मुकुल कुमार। संवाद
विज्ञापन

-नायब तहसीलदार ने जैतपुर सहकारी संघ का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलाताल (महोबा)। नायब तहसीलदार ने मंगलवार को जैतपुर सहकारी संघ का निरीक्षण किया। उन्होंने एक दिन पहले वितरित की गई डीएपी और यूरिया के किसानों से संबंधित प्रपत्रों, वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का मिलान किया। अभिलेखों व खाद वितरण का रिकॉर्ड सही पाया गया।
नायब तहसीलदार मुकुल कुमार ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। किसानों को खाद लेने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि उपलब्ध खाद का नियमानुसार वितरण किया जाए। केंद्र प्रभारी मथुरा प्रसाद ने बताया कि सोमवार को जैतपुर सहकारी संघ पर 300 बोरी डीएपी व 134 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। किसानों को उनकी कृषि योग्य भूमि के आधार पर खाद दी गई। उन्होंने बताया कि केंद्र पर 300 बोरी डीएपी और 500 बोरी यूरिया का स्टॉक उपलब्ध था।
विज्ञापन

सोमवार को खाद लेने पहुंचे अधिकांश किसान डीएपी की मांग कर रहे थे। खाद वितरण के दौरान किसानों की फार्मर रजिस्ट्री, खतौनी, आधार कार्ड व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सत्यापन किया गया। इसके बाद ई-पॉस मशीन पर किसान का अंगूठा लगवाकर खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 200 किसान गए थे खाली हाथ
सोमवार को जैतपुर सहकारी संघ पर डीएपी और यूरिया का वितरण किया गया था। खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंचे थे। करीब 200 किसान घंटों लाइन में लगने के बाद भी डीएपी नहीं मिलने से खाली हाथ लौट गए थे। इससे नाराज किसानों ने नाराजगी जगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार ने जैतपुर सहकारी संघ सहित अन्य खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण कर पारदर्शी तरीके से खाद वितरण के निर्देश दिए।


आज मंगरौल खुर्द में होगा खाद वितरण
केंद्र प्रभारी ने बताया कि बुधवार को जैतपुर सहकारी समिति मंगरौल खुर्द में डीएपी और यूरिया का वितरण किया जाएगा। किसानों से अपील की है कि खाद लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। ताकि, सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाद का वितरण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed