फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women’s Champions Trophy 2027 will be played in India ICC reveals dates and venue of tournament

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी: आईसीसी ने वेन्यू और तारीख का किया एलान, दो शहरों में होंगे मैच

Wed, 02 Sep 2026 07:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Sep 2026 07:19 PM IST
सार

आईसीसी ने अगले साल होने वाले महिला चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू और तारीखों की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने बताया कि ये टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा। आइए जानते हैं टूर्नामेंट कब शुरू होगा और इसके मुकाबले कहां खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Women’s Champions Trophy 2027 will be played in India ICC reveals dates and venue of tournament
महिला चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : ANI

विस्तार

आईसीसी ने पहले महिला चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू और तारीख का एलान कर दिया है। आईसीसी ने बताया कि छह टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 14 से 28 फरवरी 2027 तक भारत में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा के वडोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

श्रीलंका से छिनी मेजबानी
आईसीसी ने बताया कि ये टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में आयोजित होना था, लेकिन अब इसे भारत में शिफ्ट किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट के प्रशासन में सरकारी हस्तक्षेप के कारण इसे श्रीलंका से बाहर स्थानांतरित किया गया है। आईसीसी ने टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तीन दावेदारों बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका का उनके तय मेजबान मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर आकलन किया और फिर भारत को वैकल्पिक मेजबान के तौर पर चुनने की सिफारिश की। इस फैसले को एक सितंबर को आईसीसी बोर्ड ने मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय शाह ने नए अध्याय की शुरुआत बताया
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत है। टूर्नामेंट के पहले संस्करण के तौर पर यह दुनिया की बेहतरीन टीमों को एक कड़े और हाई-क्वालिटी मुकाबले में एक साथ लाएगा। साथ ही यह टीमों को रैंकिंग में ऊपर चढ़ने और वैश्विक स्तर पर जगह बनाने के लिए और भी ज्यादा प्रेरित करेगा। अब जब आईसीसी का कोई बड़ा महिला टूर्नामेंट हर साल हो रहा है, तो हमारे पास महिला क्रिकेट, इसकी खिलाड़ियों और दुनिया भर में इसके फैंस के लिए बेहतर गति बनाने, ज्यादा निरंतरता लाने और एक मजबूत लय तैयार करने का एक बड़ा मौका है।
विज्ञापन

Women’s Champions Trophy 2027 will be played in India ICC reveals dates and venue of tournament
महिला चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : ICC
टी20 प्रारूप में होगा टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी और वे इस महिला टूर्नामेंट की पहली विजेता बनने की कोशिश करेंगी। यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें छह टीमें राउंड-रॉबिन लीग में मुकाबला करेंगी और टॉप दो टीमें 28 फरवरी को होने वाले फइनल में पहुंचेंगी। भारत के पास अभी आईसीसी महिला क्रिकेट वनडे विश्व कप का खिताब है, जबकि ऑस्ट्रेलिया आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की चैंपियन है। उन्होंने इस साल जुलाई में इंग्लैंड में यह खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed