{"_id":"6a9714ab4eb26aa4f90f10b2","slug":"doctors-not-found-on-duty-bajrang-dal-activists-create-a-ruckus-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128434-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ड्यूटी पर नहीं मिले डॉक्टर, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ड्यूटी पर नहीं मिले डॉक्टर, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 21 परिचय-सीएचसी श्रीनगर में हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस। संवाद
-दुर्घटना में घायल साथी को लेकर सीएचसी श्रीनगर पहुंचे थे कार्यकर्ता
-पुलिस के समझाने के बाद शांत हुआ मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में सोमवार की रात ड्यूटी पर डॉक्टर न मिलने पर घायल का इलाज नहीं हो सका। इससे नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक अनमोल द्विवेदी अपने साथी रितिक गुप्ता व कामता प्रसाद के साथ बाइक से श्रीनगर आए थे। महोबा वापस जाते समय अज्ञात वाहन से हादसा हो गया। हादसे में दो साथी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी श्रीनगर पहुंचाया गया। सीएचसी में ड्यूटी पर डॉक्टर नहीं मिले और न ही इलाज हो सका। उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं को अस्पताल बुलाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नारेबाजी की।
जिला सह संयोजक का कहना था कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहते। ऐसे में रात को कोई भी घटना होने पर इलाज नहीं हो पाता। फार्मासिस्ट जिला अस्पताल के लिए रेफर कर देते हैं। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक गौरव पटेल का कहना है कि उनका स्थानांतरण सीएचसी कबरई के लिए हो गया। रात में दूसरे चिकित्सक की ड्यूटी थी। उस समय डॉक्टर भोजन करने चले गए थे। फार्मासिस्ट ने घायलों का इलाज किया और दवा उपलब्ध कराई गई।