फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   30 mud houses collapsed in Khajuria Pahra village.

Mahoba News: खजुरिया पहरा गांव में 30 कच्चे मकान ढहे

Tue, 01 Sep 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
30 mud houses collapsed in Khajuria Pahra village.
फोटो 01 एमएएचपी 22 परिचय-बारिश में कच्चा मकान गिरने की जानकारी देती रुक्मिन प्रजापति । संवाद
कबरई (महोबा)। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत खजुरिया पहरा में पिछले एक पखवाड़े से हो रही बारिश गरीबों के लिए आफत बन गई है। गांव में बारिश के चलते 30 कच्चे मकान धराशायी हो गए। इससे हजारों की गृहस्थी मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। मकान गिरने से कई परिवार खुले मैदान में पन्नी व छप्पर लगाकर रहने को मजबूर हैं। बारिश के बीच इन परिवारों को पालतू मवेशियों को भी अस्थायी ठिकाने में रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खजुरिहा पहरा निवासी धनीराम प्रजापति का पूरा मकान धराशायी होने से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। वह मैदान में पन्नी लगाकर परिवार और बकरियों के साथ गुजारा कर रहे हैं। वहीं, बेवा मुलिया कुशवाहा, सुंदी विश्वकर्मा व आलोक प्रजापति समेत कई परिवारों के आशियाने भी बारिश की भेंट चढ़ गए। सुशीला प्रजापति ने बताया कि उनके पति धनीराम कई वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। वह स्वयं मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। ऐसे में मकान गिर जाने से परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इसी गांव के रुक्मिन प्रजापति, वृंदावन सैनी, आशाराम, महावीर कुशवाहा, टेरू पाल, नइया रैकवार, इंद्रपाल कुशवाहा, छोटे श्रीवास, कल्लू कुशवाहा, संजय त्रिवेदी, भूरी कुशवाहा, श्यामलाल, उर्मिला अहिरवार, बंदी प्रजापति, बालकराम कुशवाहा, राजेश, धनराज पाल, बाबूलाल, बलदेव प्रजापति, भवानीदीन कुशवाहा, मर्दन सिंह समेत 30 ग्रामीणों के मकान बारिश में ढह गए। पीड़ितों ने प्रशासन और राजस्व विभाग को सूचना देकर सर्वे कराने व सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है। उधर, एडीएम वित्त इंद्रनंदन सिंह का कहना है कि बारिश से बर्बाद फसलों और ढहे मकानों का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार ढहने से वृद्धा घायल
पनवाड़ी। ब्लॉक पनवाड़ी के किल्हौआ गांव में बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार ढहने से वृद्धा घायल हो गई। बारिश के चलते किल्हौआ निवासी भवानीदीन अहिरवार के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इसकी चपेट में आकर 80 वर्षीय वृद्धा प्रेमरानी घायल हो गई। मलबे में दबकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और राशन सामग्री भी खराब हो गई। (संवाद)

फोटो 01 एमएएचपी 22 परिचय-बारिश में कच्चा मकान गिरने की जानकारी देती रुक्मिन प्रजापति । संवाद

फोटो 01 एमएएचपी 22 परिचय-बारिश में कच्चा मकान गिरने की जानकारी देती रुक्मिन प्रजापति । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed