{"_id":"6a971488f880ffac4305041b","slug":"murder-fir-registered-against-five-people-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128441-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
-10 दिन पहले रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव
-यूपी-एमपी सीमा क्षेत्र के विवाद में उलझाए रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबकंठ (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर दस दिन पहले किशोर का शव मिलने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। यूपी-एमपी सीमा क्षेत्र के विवाद के चलते परिजन को त्वरित न्याय नहीं मिला। जनपद महोबा व झांसी के जिला पंचायत अध्यक्ष के परिजनों के साथ थाने पहुंचने पर महोबकंठ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के राजपूत कॉलोनी हरपालपुर निवासी आकांक्षा अनुरागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 अगस्त को उसका 16 वर्षीय भाई राज गांव की किनारा दुकान में बैठा था। तभी पांच लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मकान में आग लगाने की धमकी दी थी। पिता के पहुंचने पर आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता कर मारपीट कर दी थी। 20 अगस्त की शाम राज घर से लापता हो गया। 21 अगस्त की सुबह उसका शव दिदौरा गांव के पास रेलवे लाइन में पड़ा मिला। आरोप लगाया कि उसी रंजिश में पांच लोगों ने उसके भाई की हत्या की है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने खेमराज निरंजन, प्रतिपाल, ओमप्रकाश, मनोज और रिंकू के खिलाफ हत्या, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि मामले को मध्यप्रदेश के हरपालपुर थाने ट्रांसफर किया जाएगा।