{"_id":"694c083b85482d4afb098942","slug":"video-mahoba-hindu-organizations-protest-burn-effigy-after-youths-murder-in-bangladesh-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: बांग्लादेश में युवक की हत्या में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: बांग्लादेश में युवक की हत्या में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फूंका पुतला
बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपूचंद्र दास की हत्या के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए। पदाधिकारियों ने आल्हा चौक में नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। बाद में आतंकवाद का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। इस दौरान पदाधिकारी भारत सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे।
विश्व हिंदू परिषद के मनोज शिवहरे, महामंत्री मयंक तिवारी, विपिन भदौरिया के नेतृत्व में देवीचरण, गोलू, विवेक, अंकित सिंह आदि कार्यकर्ता आल्हा चौक में एकत्र हुए। आतंकवाद के पुतला जलाने के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। महामंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या किए जाना बेहद निंदनीय है। इस घटना से हिंदू समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है। कहा कि भारत सरकार अगर उन्हें इजाजत दे तो वह वहां घुसकर एक-एक अपराधी को नेस्तनाबूद कर दें। इस दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता भगवा झंडे लेकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।