{"_id":"699c77c188e4432cb5042417","slug":"video-mahoba-corruption-ridden-road-uprooted-by-tractor-plowing-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: ट्रैक्टर से जुताई कर उखाड़ दी भ्रष्टाचार की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: ट्रैक्टर से जुताई कर उखाड़ दी भ्रष्टाचार की सड़क
ब्लॉक कबरई के ग्राम उरवारा से ननौरा तक बनाई जा रही भ्रष्टाचार की सड़क पर सोमवार को ट्रैक्टर से जुताई करा दी गई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए यह कार्रवाई की। अब इस सड़क को दोबारा बनाया जाएगा।
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम उरवारा से ननौरा तक करीब तीन किलोमीटर की सड़क का निर्माण का ठेका खरेला के ठेकेदार आवेश की फर्म को दिया था। एक सप्ताह पहले ठेकेदार ने यहां पर काम शुरू कराया। 35.10 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क के निर्माण का कार्य अभी पूरा ही नहीं हुआ था कि सड़क उखड़ना शुरू हो गई। इस सड़क के टुकड़े हाथ से किसी कार्पेट की तरह उखड़ रहे थे। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में उखड़ने लगी 35 लाख की सड़क शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। उरवारा गांव के कुछ युवाओं ने इस सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल किया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के डिप्टी डायरेक्टर (कंस्ट्रक्शन) रामनरेश सोनकर उरवारा गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर ट्रैक्टर मंगाया और खेत की तरह इस निर्माणाधीन सड़क की जुताई करा दी। इस तरह की कार्रवाई देखकर लोग अचंभित हो गए। उन्हें सड़क पर इस तरह जुताई की उम्मीद नहीं थी। इसके बाद मलबे को भी सड़क से हटा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।