फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fault in high-tension line, power outage in 42 villages, including Srinagar.

Mahoba News: हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट, श्रीनगर समेत 42 गांवों की बिजली गुल

Fri, 04 Sep 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fault in high-tension line, power outage in 42 villages, including Srinagar.
श्रीनगर (महोबा)। बारिश के बीच हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट व बिजली केबल में खराबी आने से बृहस्पतिवार को कस्बा श्रीनगर समेत 42 गांवों की बिजली आपूर्ति सात घंटे तक ठप रही। बिजली न आने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत हुई। बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। बाद में कर्मचारियों ने फॉल्ट दुरुस्त करते कर केबल बॉक्स बदला और आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे रेलवे क्रॉसिंग महोबा के पास 33 केवी लाइन में अचानक फॉल्ट आ गया। इसकी वजह से श्रीनगर, भंडरा, सिजहरी, ननौरा, डिगरिया, नमामि गंगे, उर्मिल फीडर समेत नाै फीडर बंद होने से 42 गांवों में एक साथ बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से सुबह के समय जलापूर्ति भी पूरी तरह बाधित रही जिससे लोग पानी के लिए परेशान रहे। घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए जिससे गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों ने 35 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन में फॉल्ट का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया। बारिश के बीच फॉल्ट ढूंढने में दिक्कत हुई। कई घंटे की मेहनत के बाद रेलवे क्रॉसिंग के पास खराबी का पता चला। संविदा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त केबल बक्से को बदला। करीब तक सात घंटे बाद दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली निगम के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य ने बताया कि बारिश के कारण केबल बक्से में पानी चला गया था। पानी की वजह से बाॅक्स में विस्फोट हो गया जिससे पूरा केबल बक्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। केबल बॉक्स को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed