{"_id":"6ad7a1c1fba35c009e023178","slug":"video-mahoba-chants-of-jai-shri-ram-resound-as-effigies-of-ravana-go-up-in-flames-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: रावण के पुतले दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: रावण के पुतले दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे
अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व जिले में मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में दो स्थानों पर तेज आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले दहन किए गए। रावण का वध होते ही श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को पान खिलाकर पुराने गिले-शिकवे दूर कर मिलजुलकर रहने का संकल्प लिया।
शहर के डाक बंगला व पुराने रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया गया। डाकबंगला में राम-रावण के बीच भीषण युद्ध का मंचन दिखाया गया। रथ पर सवार राम ने जैसे ही रावण का वध किया तो पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रात करीब साढ़े आठ बजे श्रीराम के अग्निबाण से रावण के पुतले धू-धूकर जल उठे। तेज आतिशबाजी के साथ पुतला दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। दशहरे पर पान का महत्व अधिक होने के चलते इसकी जमकर बिक्री हुई। पर्व पर बच्चों ने फुलझड़ी व पटाखे छुटाकर पर्व की खुशियां मनाईं। देर रात लोगों के एक-दूसरे के घर पहुंच पर्व की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। चरखारी संवाद के अनुसार वीपार्क, बस स्टैंड और रायनपुर में दशहरा त्योहार पर रावण व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।