{"_id":"676ac8d8f8398b67480f227e","slug":"case-registered-against-seven-in-accident-case-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138952-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुर्घटना के मामले में सात के विरुद्ध केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुर्घटना के मामले में सात के विरुद्ध केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 25 Dec 2024 04:59 PM IST
Link Copied
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई बाइक दुर्घटना के मामले में मृतक बाइक चालक अरुण के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। शनिवार को खुर्रमपुर निवासी अरुण (30) बाइक से इनायतनगर जा रहे थे। अभी वह धनरहिया गांव के पास स्थित राजीव गांधी पीजी काॅलेज के पास पहुंचे थे कि भैंस चरा रहे गब्बूलाल यादव निवासी ग्राम लेहरा टोला धनरहिया से टकरा गया, जिससे गब्बूलाल व बाइक चालक अरुण व साथ में बैठा शमीम गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां गब्बूलाल की मौके मौत हो गई। आरोप है कि घटना से नाराज लोगों ने बाइक सवार व चालक को लाठी-डंडे व बल्ले से मारा पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर जब परिवार के लोग पहुंचे तो उन्हें उसे इलाज कराने के लिए नहीं ले जाने दिया गया। इससे चालक अरुण की भी मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक शमीम का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, छह नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।