{"_id":"6a43dc61af63c01c2e06d7cb","slug":"video-two-accused-in-theft-and-robbery-cases-injured-in-police-encounter-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"चोरी और लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवा गेवरा जाने वाले मार्ग पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी तालबेहट लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक,वांछित बदमाशों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम को क्षेत्र में बदमाशों के होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। पवा गेवरा मार्ग पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट भेजा गया। पुलिस गोली से घायल बदमाशों में राजकुमार कुशवाहा पुत्र स्व. गंगाराम निवासी अंजनी नगर मानिक चौक थाना कोतवाली झांसी के बाएं पैर में भोला कुशवाहा पुत्र हरगोविंद निवासी बाहर रिछरा फाटक, चिरई दूर माता मंदिर के पास थाना कोतवाली जिला दतिया मध्य प्रदेश के दाएं पैर में गोली लगी। जिसके बाद तत्काल दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
इस मामले में तालबेहट सीओ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पांचों बदमाश सक्रिय अपराधी हैं। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिनका पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।