{"_id":"6870fa961ea71a71d90036d5","slug":"video-theft-in-milk-dairy-shop-near-kotwali-sadar-in-lalitpur-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में चोरों का आतंक: अब दूध डेयरी की दुकान को बनाया निशाना, शटर का ताला तोड़ कैश ले उड़ा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में चोरों का आतंक: अब दूध डेयरी की दुकान को बनाया निशाना, शटर का ताला तोड़ कैश ले उड़ा चोर
शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अभी पुलिस महिला होमगार्ड के मकान, अंग्रेजी मॉडल शॉप, मशीनरी की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की ठीक से जांच भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने बृहस्पतिवार की रात को स्टेशन रोड पर स्थित कृष्णा दूध डेयरी की शटर के ताले तोड़े और कैश कांउटर में रखे करीब 26 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उक्त दूध डेयरी की दुकान सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र कोतवाली सदर और सीएमओ कार्यालय के बीच स्थित है। कोतवाली सदर के समीप ही चोरी की वारदात होने से रात के समय की जाने वाली पुलिस गश्त और पिकेट ड्यूटी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दूध डेयरी संचालक संग्राम ग्वाला ने काेतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है। इसमें एक युवक चोरी की घटना करते कैमरे में कैद हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।