{"_id":"6810e5695062286b780cffa3","slug":"video-youth-was-shot-dead-in-ucholia-of-lakhimpur-kheri-2025-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी के उचौलिया में गोली मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी के उचौलिया में गोली मारकर युवक की हत्या
लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र में गाड़ी मालिक और चालकों के बकायेदारी के विवाद में मंगलवार को चालक के एक रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वरनैया निवासी जीशान (30) मंगलवार अपराह्न अपने एक परिचित चालक से मिलने हाईवे पर वरनैया मोड़ के पास एक ढाबे पर पहुंचा था। वहां गांव निवासी इंतजार भी बैठा था। इसी बीच जीशान का चचेरा भाई तौफीक और रिश्तेदार आरिफ भी ढाबा पर पहुंच गए। आरिफ और तौफीक चालक हैं। दोनों का 14 हजार रुपया इंतजार पर बकाया था। उसी को लेकर उनमें विवाद हो गया। आरिफ ने बताया कि वह लोग चालक राधेश्याम से बात कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच लोग आए। इनमें से एक ने जीशान को गोली मारी दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।