{"_id":"6aa5bdad48b8161fa90678f7","slug":"the-situation-in-rural-areas-is-dire-due-to-frequent-power-outages-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184846-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बार-बार गुल हो रही बिजली ग्रामीण इलाकों में हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बार-बार गुल हो रही बिजली ग्रामीण इलाकों में हाल बेहाल
Sun, 13 Sep 2026 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
मझगईं/उचौलिया। मझगईं और उचौलिया क्षेत्र में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। उचौलिया में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक 12 घंटे में करीब पांच घंटे ही बिजली मिली। मझगईं कस्बे और आसपास के गांवों में रात में बिजली गुल रहने के साथ फेज उड़ने की समस्या भी बनी हुई है। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। उचौलिया के उपभोक्ता मुदित ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे बिजली गुल हुई और सात बजे बहाल हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद फिर बिजली चली गई। रात साढ़े दस बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन करीब एक घंटे बाद दोबारा गुल हो गई। तड़के दो बजे बिजली आई और सुबह पांच बजे चली गई। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन सात बजे फिर गुल हो गई। इस तरह 12 घंटे में करीब पांच घंटे ही बिजली मिली। दिन में भी कटौती के कारण निर्धारित 18 घंटे के बजाय 10-11 घंटे ही आपूर्ति हो पा रही है। मझगईं में ग्रामीण ओमप्रकाश, मोहम्मद खान, आफताब खां, नीरज कुमार, अखिलेश मौर्य और कमलेश ने बताया कि दिन में भी महज कुछ घंटे बिजली मिल रही है। रात में कटौती के साथ फेज उड़ने की समस्या रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता मोहम्मदी रंजीत कुमार ने बताया कि सितंबर में खदानों में पानी भरने से कोयले की आपूर्ति कम हो जाती है। इससे बिजली उत्पादन कम होने के कारण कटौती हो रही है।
जिला मुख्यालयों को छोड़कर तहसील मुख्यालयों में एक घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन छह घंटे की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता मोहम्मदी रंजीत कुमार ने बताया कि सितंबर में खदानों में पानी भरने से कोयले की आपूर्ति कम हो जाती है। इससे बिजली उत्पादन कम होने के कारण कटौती हो रही है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालयों को छोड़कर तहसील मुख्यालयों में एक घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन छह घंटे की कटौती की जा रही है।