{"_id":"6aa5bc9d56641c193e0eeefe","slug":"thieves-entered-the-house-through-the-stairs-and-stole-jewellery-worth-lakhs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184824-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जीने से घर में दाखिल हुए चोर, लाखों के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जीने से घर में दाखिल हुए चोर, लाखों के जेवर उड़ाए
Sun, 13 Sep 2026 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
उचौलिया। पिपरोला मर्दन गांव में शुक्रवार रात चोर जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए। एक कमरे में रखे संदूक और अलमारी के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। रात में खटपट की आवाज सुनकर गृहस्वामी की नींद खुली तो तीन चोर भागते दिखाई दिए।
पीड़ित रविंद्र कुमार पुत्र गंगाराम ने बताया कि रात करीब 12 बजे चोर घर में घुसे। जीने में दरवाजा नहीं लगा है। इसी रास्ते से चोर अंदर दाखिल हुए और एक कमरे में पहुंचकर संदूक व अलमारी के ताले तोड़ दिए। यह कमरा रविंद्र कुमार के छोटे बेटे और बहू का है। घटना के समय बहू मायके गई थी, जबकि बेटा घर से बाहर था।
रविंद्र कुमार का बड़ा बेटा और बहू दूसरे कमरे में सो रहे थे। रविंद्र कुमार स्वयं मुख्य दरवाजे के पास लेटे थे। खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो उन्होंने तीन चोरों को भागते हुए देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की।