{"_id":"6a64ac9779301e69a90e1911","slug":"video-lakhimpur-kheris-traffic-co-raised-awareness-among-female-students-urging-them-to-follow-traffic-rules-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri सीओ यातायात ने छात्राओं को किया जागरूक कहा- ट्रैफिक नियमों का करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri सीओ यातायात ने छात्राओं को किया जागरूक कहा- ट्रैफिक नियमों का करें पालन
लखीमपुर खीरी में सड़कें चौड़ी और बेहतर होने के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार चिंता बढ़ा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता की कमी और नियमों की अनदेखी माना जा रहा है। अधिकांश हादसे थोड़ी सी सावधानी बरतने से टाले जा सकते हैं, लेकिन लापरवाही के चलते हर वर्ष कई परिवार अपनों को खो देते हैं। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ यातायात अभिमन्यु त्रिपाठी ने कही। सीओ ने बताया कि सड़क पार करते समय हमेशा दोनों ओर देखकर ही जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनना अनिवार्य है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग इन नियमों का पालन नहीं करते। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर कई चालक तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं, जो दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है। गलत दिशा में वाहन चलाना, नशे की हालत में ड्राइविंग करना और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर सफर करना भी हादसों की बड़ी वजह बन रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।