फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road to be built from Naubana to Badi Mathia, Rs 2.30 crore approved

Lakhimpur Kheri News: नौबना से बड़ी मटहिया तक बनेगी सड़क, 2.30 करोड़ रुपये मंजूर

Tue, 29 Sep 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Road to be built from Naubana to Badi Mathia, Rs 2.30 crore approved
अखिलेश कुमार - फोटो : ट्रॉमा सेंटर में भर्ती गर्म दूध से झुलसी बच्ची। संवाद
निघासन। नौबना संपर्क मार्ग से बड़ी मटहिया संपर्क मार्ग के बीच छूटी कड़ी अब पूरी होगी। लोक निर्माण विभाग खंड-तीन की ओर से 1.60 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 2.30 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसमें 34.12 लाख रुपये सड़क के रखरखाव के लिए शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के जेई आरके नागर ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क बनने से नौबना, सिंगाही, नौरंगाबाद, बड़ी मटहिया, खल्ला, राजपुर, हथियाबोझ, डंडूरी और बैरिया समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह मार्ग गिरिजापुरी बैराज और सिसैया होते हुए ढखेरवा चौराहे तक आवागमन को भी सुगम करेगा। इसके साथ ही क्षेत्र के गन्ना किसानों को बेलरायां चीनी मिल गेट तक गन्ना पहुंचाने में भी सहूलियत होगी। ग्रामीण लंबे समय से इस छूटी सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल यादव के अनुसार 1.60 किलोमीटर मार्ग के निर्माण के लिए 230.72 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें रखरखाव की धनराशि भी शामिल है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फोटो: 31
सड़क का क्षतिग्रस्त हिस्से का निर्माण होने से आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। किसानों को भी गन्ना और अन्य कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी।

- अखिलेश कुमार, प्रधान नौबना

फोटो: 32
सड़क निर्माण होने से गन्ना किसानों और स्कूली बच्चों को खास सहूलियत मिलेगी। यह मार्ग काफी समय से छूटा पड़ा था, गांव वालों के लिए राहत भरी खबर है।
- प्रदीप यादव, निवासी नौबना

अखिलेश कुमार

अखिलेश कुमार- फोटो : ट्रॉमा सेंटर में भर्ती गर्म दूध से झुलसी बच्ची। संवाद

अखिलेश कुमार

अखिलेश कुमार- फोटो : ट्रॉमा सेंटर में भर्ती गर्म दूध से झुलसी बच्ची। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed