फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Even after 84 hours, more than five lakh people did not get electricity.

Lakhimpur Kheri News: 84 घंटे बाद भी पांच लाख से अधिक आबादी को नहीं मिली बिजली

Tue, 29 Sep 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Even after 84 hours, more than five lakh people did not get electricity.
बिजली के तारों से पेड़ हटाते हुए कर्मचारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जनपद की पांच लाख से अधिक आबादी को 84 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पाई है। इसमें मितौली और मोहम्मदी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे से मंगलवार शाम पांच बजे तक बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया। कई जगह उपभोक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। हालांकि विभागीय अफसरों का दावा है कि बुधवार सुबह तक शत-प्रतिशत सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, लखीमपुर सर्किल में आंधी-पानी से 1164 विद्युत खंभे टूटे हैं, जबकि 78 ट्रांसफाॅर्मर डैमेज हुए हैं। इसमें 40 मितौली और 34 निघासन डिविजन के ट्रांसफाॅर्मर खराब हुए है। लखीमपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार यादव ने बताया कि 1164 खंभों के सापेक्ष 568 खंभे लगा दिए गए। जबकि 74 ट्रांसफार्मरों के सापेक्ष 22 बदले जा चुके हैं। उनके सर्किल में मंगलवार दोपहर तक 24 फीडर बंद है, इसमें सबसे ज्यादा मितौली के 20 और निघासन के चार हैं। लखीमपुर के सभी फीडर चालू है।
विज्ञापन

गोला सर्किल में 11 हजार के 557 खंभे क्षतिग्रस्त और 54 ट्रांसफाॅर्मर डैमेज हुए है। इसमें मंगलवार दोपहर तक 130 खंभे लगा दिए गए और 33 ट्रांसफाॅर्मर बदले जा सके हैं। गोला सर्किल के अधीक्षण अभियंता मनीष झा ने बताया कि उनके सर्किल का सबसे प्रभावित डिविजन मोहम्मदी है, लेकिन फीडर सभी चालू हैं। अलग-अलग हिस्सों में फाॅल्ट है। मंगलवार शाम तक 80 प्रतिशत तक काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मितौली के यह 20 फीडर अभी भी बंद
-लखीमपुर सर्किल के मितौली डिवीजन के तीन उपकेंद्र के 20 फीडरों की सप्लाई पांच दिन बाद भी चालू नहीं हो सकी और कब तक चालू होगी यह भी स्पष्ट नहीं है। इसमें उपकेंद्र ओयल के अमृतागंज, शारदानगर, बांसताली, गूमचीनी, कालाआम, मदराही, महेवागंज उपकेंद्र के दलेलनगर, मेडिकल कॉलेज, नकहा पिपरी सेमरी, सेमरा, लक्सर, पिपरा करमचंद्र, मितौली उपकेंद्र के भूलनपुर, पिपरियाझला, बाजारखां, अछनिया, बेहजम, गौरिया, नीमगांव और सकेथू फीडर बंद है।
------------
सात घंटे कटौती रोस्टर ने किया परेशान
लखीमपुर डिवीजन के नई बस्ती उपकेंद्र के ऑफिसर कॉलोनी फीडर की सप्लाई मंगलवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे सात घंटे बाधित रही। एसडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पेड़ों की डालों को काटने का कार्य एवं क्षतिग्रस्त लाइन को सही कराने के लिए सात घंटे का शटडाउन लिया गया है। इधर, छाउछ उपकेंद्र के चार नंबर फीडर के सुभाष नगर मोहल्ले में रात एक बजे से एक फेस आने से मोहल्लावासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

--------------
40 गांवों में जलभराव से बढ़ी समस्या
महेवागंज। बनवारीपुर उपकेंद्र से जुड़े तेतारपुर, सिसैया, राजापुर, अचाकापुर, जुलाहनपुरवा समेत कई गांवों में पांच दिन बाद भी बिजली दुरुस्त नहीं हुई। तेतारपुर के सिमरन जीत ने बताया कि पांच दिनों से अंधेरे में हैं। बैटरी व मोबाइल चार्ज करने के लिए शहर जाना पड़ता है। राजापुर गांव रफीक और साकिब ने बताया कि बिजली न मिलने से घरेलू काम अटके हैं। एक-दो दिन में जनरेटर मंगाकर किसी तरह काम चलाया गया। इंचार्ज जेई जय गौतम ने बताया कि 50 प्रतिशत गांवों में सप्लाई बहाल हो चुकी है। 40 गांवों में पानी और दलदल होने से कठिनाई हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed