{"_id":"6a980ea4bcedf012350d0667","slug":"video-janmashtami-celebrations-bring-cheer-to-markets-in-lakhimpur-kheri-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में छाई रौनक, मंदिरों में तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में छाई रौनक, मंदिरों में तैयारियां शुरू
Mukesh Kumar
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:25 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को होने वाले त्योहार के लिए सदर चौराहा, मिश्राना चौराहा और गल्ला मंडी समेत कई स्थानों पर दुकानें सज गई हैं। राधा-कृष्ण की मूर्तियों, लड्डू गोपाल के झूलों, पोशाक, मुकुट, बांसुरी और सजावटी सामान की बिक्री हो रही है। बच्चों को कृष्ण कन्हैया और राधा के रूप में सजाने के लिए भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक लकड़ी के झूलों की सबसे अधिक मांग है। बाजार में झूले 100 से 800 रुपये और पीतल के लड्डू गोपाल 300 से 1100 रुपये तक में मिल रहे हैं। बच्चों की राधा-कृष्ण पोशाक 200 से 400 रुपये तक की है। शहर में मुड़िया महंत मंदिर और रामनवमी में जन्माष्टमी के मुख्य आयोजन होते हैं। मुड़िया महंत मंदिर के पुजारी आचार्य पंकज कृष्ण शास्त्री ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में भजन-कीर्तन होगा और रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी से लेकर भगवान की छठी तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।