आज लॉन्च होगी आईफोन 18 Pro सीरीज: 2nm चिप और वेरिएबल कैमरे के साथ होगा पेश, जानें इसके पांच सबसे खास फीचर्स

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 09 Sep 2026 11:48 AM IST
सार

एपल आज यानी नौ सितंबर को आईफोन 18 प्रो सीरीज लॉन्च करने जा रही है। नई सीरीज को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में प्रोसेसर से लेकर कैमरा, बैटरी और एआई तक बड़े अपडेट्स दिए गए हैं। खासतौर पर 2nm चिप, मैकेनिकल एपर्चर वाला कैमरा और बेहतर ऑन-डिवाइस एआई इसे पिछले मॉडल से अलग बना सकते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ फीचर्स अभी रिपोर्ट्स और लीक पर आधारित हैं, इसलिए लॉन्च के समय आधिकारिक जानकारी अलग हो सकती है।

विज्ञापन
iPhone 18 Pro Series Arriving Today, 5 Game-Changing Features You Can't Miss
आईफोन 18 प्रो सीरीज में क्या होगा खास - फोटो : amarujala.com

    विस्तार

    एपल के नई सीरीज की राह देख रहे लोगों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी अपने सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में नई आईफोन 18 प्रो सीरीज को आधिकारिक तौर पर पेश कर रही है। यह सीरीज केवल कॉस्मेटिक बदलावों तक सीमित न रहकर परफॉर्मेंस, फोटोग्राफी और ऑन-डिवाइस एआई के मामले में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

    आइए जानते हैं आज लॉन्च होने वाली आईफोन 18 प्रो सीरीज के पांच सबसे खास और बड़े फीचर्स...

    आईफोन 18 प्रो सीरीज की पांच बड़ी खासियत
    आईफोन 18 प्रो सीरीज की पांच बड़ी खासियत - फोटो : amarujala.com

    1. 2nm A20 Pro चिप देगी ज्यादा पावर

    आईफोन 18 प्रो सीरीज में A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है। यह TSMC के 2nm यानी N2 प्रोसेस पर तैयार की जाने वाली पहली आईफोन चिप हो सकती है।

    विज्ञापन

    इस चिप में नया WMCM यानी वेफर-लेवल मल्टी-चिप मॉड्यूल पैकेजिंग सिस्टम मिलने की बात कही जा रही है। इसमें डीरैम को साइड में शिफ्ट किया जा सकता है। इससे बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और कूलिंग में मदद मिलने की उम्मीद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    A20 Pro में LPDDR6 मेमोरी और 96-bit बस भी मिल सकती है। इसके अलावा AI से जुड़े कामों के लिए बड़ा एनपीयू यानी न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट दिया जा सकता है।

    परफॉर्मेंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक A20 Pro, A19 Pro की तुलना में करीब 18 प्रतिशत तेज और लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा पावर एफिशिएंट हो सकती है। यानी सीपीयू और जीपीयू परफॉर्मेंस के साथ एआई कंप्यूटिंग में भी ठोस सुधार देखने को मिल सकता है।

    रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यही चिप प्रो मॉडल और फोल्डेबल आईफोन में इस्तेमाल की जा सकती है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    2. कैमरे में पहली बार मिल सकता है मैकेनिकल एपर्चर

    • आईफोन 18 प्रो का कैमरा इस बार सबसे बड़े हार्डवेयर अपग्रेड्स में से एक हो सकता है। फोन के मुख्य 48MP कैमरे में वेरिएबल या मैकेनिकल एपर्चर मिलने की बात कही जा रही है।
    • अगर यह फीचर आता है तो आईफोन में पहली बार यूजर्स को एपर्चर पर ज्यादा नियंत्रण मिल सकता है। इसका सीधा असर फोटो में आने वाली रोशनी और डेप्थ ऑफ फील्ड पर पड़ेगा।
    • यानी यूजर जरूरत के हिसाब से शैलो बोकेह (Bokeh) से लेकर डीप फोकस तक हासिल कर सकेगा। इससे पोर्ट्रेट और अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में फोटोग्राफी बेहतर हो सकती है।
    • टेलीफोटो कैमरे में भी वाइडर एपर्चर मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं फ्रंट कैमरे को भी अपग्रेड किया जा सकता है और इसमें 18MP या 24MP कैमरा मिलने की बात सामने आई है।
    • बेहतर सेंसर के साथ प्रो-फोक्स्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स भी मिल सकते हैं, खासकर iOS 27 के साथ। यही वजह है कि कैमरा अपग्रेड को आईफोन 18 प्रो के सबसे बड़े बदलावों में शामिल किया जा रहा है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें