{"_id":"6b00711a52216d2f950c811f","slug":"video-ecce-educators-arrive-at-dms-office-with-their-grievances-allege-that-they-were-not-given-a-hearing-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"समस्याएं लेकर डीएम कार्यालय पहुंचीं ईसीसीई एजुकेटर, सुनवाई न होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं लेकर डीएम कार्यालय पहुंचीं ईसीसीई एजुकेटर, सुनवाई न होने का आरोप
लखीमपुर खीरी। ईसीसीई एजुकेटर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था में आ रही दिक्कतों, मानदेय भुगतान में अनियमितता और सेवा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। हालांकि एजुकेटरों का आरोप है कि डीएम ने उनकी बात नहीं सुनी।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत ईसीसीई एजुकेटर निपुण भारत मिशन और श्री प्राथमिक बालवाटिका के उद्देश्यों के अनुरूप बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने का कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय भुगतान, सेवा संबंधी सुविधाओं और ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
एजुकेटरों ने मातृत्व, शीतकालीन, ग्रीष्मकालीन, आकस्मिक और चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा देने, पीएफ एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराने तथा मानदेय भुगतान प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की है। भुगतान में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित स्तर से कार्रवाई की मांग भी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।