{"_id":"6a7f3f15a76da0f33d01f1b8","slug":"elephants-appears-on-the-palia-dudhwa-gauriphanta-road-laborers-flee-to-save-their-lives-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: पलिया-दुधवा-गौरिफांटा मार्ग पर आया हाथियों का झुंड, लोगों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: पलिया-दुधवा-गौरिफांटा मार्ग पर आया हाथियों का झुंड, लोगों ने भागकर बचाई जान
लखीमपुर खीरी में पलिया-दुधवा-गौरिफांटा मार्ग पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे इंटरलॉकिंग का काम कर रहे मजदूरों के सामने अचानक हाथियों का झुंड आ धमका। हाथियों को अपनी तरफ बढ़ता देख मजदूरों के होश उड़ गए और वे चीख-पुकार मचाते हुए जान बचाने के लिए मौके से भाग खड़े हुए।
बताया जा रहा है कि यह वाकया दोपहर के बाद का है। सड़क किनारे मजदूर इंटरलॉकिंग दीवार बनाने का काम कर रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर हाथियों के झुंड पर पड़ी। हाथियों को पास आते देख मजदूरों में भगदड़ मच गई।
गनीमत यह रही कि एक मजदूर ने तुरंत स्थिति भांपते हुए सभी को सतर्क कर दिया, जिससे समय रहते सभी ने भागकर अपनी जान बचा ली। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। दुधवा के जंगली इलाके से सटा होने के कारण इस मार्ग पर अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।