{"_id":"6aaae9b4ee05ef199904003d","slug":"body-of-youth-who-drowned-in-gujarat-canal-found-on-second-day-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-185143-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुजरात में नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुजरात में नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव
Thu, 17 Sep 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिलखती विशाल की मां नीता देवी। संवाद
मैलानी। गुजरात में मंगलवार को नहर में डूबे राजामंडी सुरजनपुर पांच नंबर निवासी विशाल कुमार (26) का शव बुधवार दोपहर गुजरात एसडीआरएफ की टीम ने तलाश लिया। विशाल की नवंबर में शादी होनी थी। वह डेढ़ माह पहले मजदूरी करने गुजरात गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव लाया जाएगा।
ग्राम पंचायत सुवाबोझ के गांव राजामंडी सुरजनपुर पांच नंबर निवासी विशाल गांव के साथियों और चाचा राम समुझ के साथ गुजरात के भुज जिले के भचाऊ में पेंटिंग का काम करने गया था। मंगलवार को वह साथियों के साथ कच्छ शाखा नहर के पास गया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। छोटे भाई सर्वेश कुमार ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल के सर्च अभियान में विशाल का शव बुधवार दोपहर नहर में मिल गया। शव मिलने की खबर पर मां नीता देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशाल की शादी मिहिंपुरवा, बहराइच से तय हुई थी। संवाद