{"_id":"6a5106edddcf20101203a5b7","slug":"video-kaushambi-police-recovered-and-returned-121-mobile-phones-worth-rs25-lakh-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी पुलिस ने 25 लाख के 121 मोबाइल खोजकर लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी पुलिस ने 25 लाख के 121 मोबाइल खोजकर लौटाए
कौशाम्बी पुलिस ने 25 लाख के 121 मोबाइल खोजकर लौटाए
जनपद के सभी थानों की पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल, सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण की मदद से विभिन्न कंपनियों के कुल 121 खोए, चोरी और स्नेचिंग के मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी सत्यनारायण ने बताया कि विभिन्न थानों पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर सीसीटीएनएस टीम और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण कर उन्हें ट्रैक किया।
बरामदगी में मंझनपुर थाना 20 मोबाइल के साथ पहले, सराय अकिल 19 मोबाइल के साथ दूसरे और पश्चिम शरीरा 18 मोबाइल के साथ तीसरे स्थान पर रहा। करारी से 16, सैनी से 15, चरवा से 12, महेवाघाट और कड़ाधाम से छह-छह, संदीपनघाट से पांच, कोखराज से दो और पिपरी और मोहब्बतपुर पइंसा से एक-एक मोबाइल बरामद किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।