फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth from Dhumanganj murdered in Kaushambi; body found in car; police investigating.

कौशाम्बी : धूमनगंज के युवक की कौशाम्बी में हत्या, कार में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 13 Sep 2026 02:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Sep 2026 02:03 PM IST
सार

मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में लावारिस कार में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान धूमनगंज निवासी युवक के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की बात पुलिस जांच में सामने आई है।

विज्ञापन
Youth from Dhumanganj murdered in Kaushambi; body found in car; police investigating.
मंझनपुर क्षेत्र में कार में मिला युवक का शव। - फोटो : संवाद।

विस्तार

विज्ञापन

महमदपुर गांव के पास रविवार सुबह खेत में खड़ी कार की डिकी से एक युवक का शव मिला, जिसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। युवक ठेकेदारी करता था। परिजनों ने रुपये के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें तीन आरोपी उसके मामा के बेटे हैं।

प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के बलीपुर जैतवार डीह गांव निवासी रवि यादव (28) धूमनगंज के सुलेमसराय में ननिहाल के पास मकान बनवाकर रहता था। वह मिट्टी का ठेका लेने के साथ जेसीबी भी चलवाता था। पिता राम कृपाल यादव पैतृक गांव में ही रहकर किसानी करते हैं। रवि तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था।

विज्ञापन


भाई विशाल यादव के मुताबिक, रविवार सुबह करीब पांच बजे रवि के चालक सचिन यादव ने फोन कर बताया कि रवि का मोबाइल बंद है। जीपीएस के माध्यम से देखकर बताया कि उसकी कार महमदपुर गांव के पास खेत में खड़ी है। मौके पर पहुंचने पर कार की डिकी खोली गई तो रवि का शव मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विशाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार रात करीब 10:10 बजे रवि अपने सगे मामा के बेटों मनीष यादव, संदीप यादव, रानू यादव और महमदपुर निवासी शुभम यादव के साथ रिश्तेदारी में आया था। खाना-पीना करने के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपियों ने एकराय होकर रवि की हत्या कर दी। शव को कार की डिकी में रखकर फरार हो गए।

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पहले भी रवि के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में मनीष यादव, संदीप यादव, रानू यादव और शुभम यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटना की वजह और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

पुलिस की तीन टीमें कर रहीं आरोपियों की तलाश

एसपी सत्यनारायण ने बताया कि रविवार सुबह डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि महमदपुर गांव के पास कार की डिकी में युवक का शव मिला है। एएसपी अमिता सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed