{"_id":"6aaa8cc866e62d70db050e96","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-vishal-mega-mart-in-kasganj-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कासगंज के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कासगंज के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया लपटों पर काबू
कासगंज के एसबी प्लाजा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पिछले हिस्से में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गई। तेजी से उठते काले धुएं से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अब तक नौ दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना है, जिसके बाद आसपास की दुकानों को भी एहतियातन बंद करा दिया गया। डीएम प्रणय सिंह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, जबकि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। विशाल मेगा मार्ट में आग लगने के बाद आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता रही। मेगा मार्ट के पिछले हिस्से से उठते धुएं को देखते हुए पुलिस ने छिपट्टी गली की बस्ती को एहतियातन खाली करा लिया। लाउडस्पीकर से एलान कर लोगों से घरों से बाहर निकलने की अपील की गई, ताकि कोई धुएं की चपेट में आकर बीमार न पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।