{"_id":"6aaad14b52899d692d0214ed","slug":"demand-for-an-investigation-into-the-gonda-ayodhya-murder-case-and-increased-security-for-chandrashekhar-azad-kasganj-news-c-175-1-agr1054-153937-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गोंडा-अयोध्या हत्याकांड की जांच व चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गोंडा-अयोध्या हत्याकांड की जांच व चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
फोटो51कासगंज में सोरों गेट आंबेडकर पार्क पर प्रदर्शन करते आाजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी कार्य
कासगंज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता आंबेडरक पार्क पर एकत्रित हुए। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मामलों में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए। इसके साथ ही आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। 68,500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने व प्रभावित अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्याय दिलाने की मांग की गई।
महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू कौशल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। पंचायत सहायकों से जुड़ी समस्याओं का सरकार शीघ्र समाधान करे। इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष उमेश कुमार, चरन सिंह, उर्मिला, ममता, मिथलेश नागर, राजकुमारी,मानसिंह, बिजेंद्र,सालिम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।