फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   GRP recovers and returns passenger's mobile phone left behind on the train.

Kasganj News: ट्रेन में छूटा यात्री का मोबाइल जीआरपी ने बरामद कर लौटाया

Wed, 16 Sep 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। रेलयात्रा के दौरान जल्दबाजी में छूटा हुआ एक मोबाइल फोन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की तत्परता से उसके मालिक को वापस मिल गया। कासगंज रेलवे स्टेशन पर शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में मिले इस मोबाइल को पुलिस ने यात्री को सौंप दिया।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर खड़ी शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला था। पुलिस ने उसके मालिक का पता लगाने के लिए जानकारी जुटाई। जांच के उपरांत, मोबाइल फर्रुखाबाद जनपद के थाना कंपिल क्षेत्र के घुंडी नगला रुदायन निवासी आसुद्दीन का पाया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आसुद्दीन थाना जीआरपी कासगंज पहुंचे। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद से कासगंज की यात्रा के दौरान उनका मोबाइल गलती से ट्रेन में छूट गया था। यात्री ने जीआरपी की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed