{"_id":"695d15dc1de369e7e6009b2f","slug":"video-worker-died-and-four-others-were-injured-when-a-dilapidated-wall-collapsed-2026-01-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में जर्जर दीवार ढहने से मजदूर की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में जर्जर दीवार ढहने से मजदूर की मौत, चार लोग घायल
मलवां औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के बाहर काम करते समय पास की जर्जर दीवार अचानक गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आए मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में मजदूर राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घायलों में कल्लू (18) निवासी नारेपुरवा थाना हरगांव, जनपद सीतापुर, कुलदीप (18) निवासी सेम, संदीप (32) निवासी लहेगनिया (बांकी क्षेत्र) और पल्लू शामिल हैं। इनमें से तीन मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि सभी मजदूर नाले के निर्माण कार्य में लगे थे, तभी अचानक दीवार ढह गई और वे उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया।
प्राथमिक जांच में दीवार को पुरानी और कमजोर बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और यह भी जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और मजदूरों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।