{"_id":"6a8c6fa7d59c9c1c5803e7d2","slug":"kanpur-dr-gurumurthy-calls-jantar-mantar-issue-a-narrative-war-check-the-tweets-to-see-for-yourself-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डॉ. गुरु मूर्ति बोले- जंतर-मंतर नरेटिव वॉर, चाहे ट्वीट चेक कर देख लें, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डॉ. गुरु मूर्ति बोले- जंतर-मंतर नरेटिव वॉर, चाहे ट्वीट चेक कर देख लें, कही ये बातें
Mon, 24 Aug 2026 09:52 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
डॉ. गुरु मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला के संस्थापक, आरबीआई के पूर्व निदेशक डॉ. गुरु मूर्ति का मानना है कि जंतर-मंतर का मामला नरेटिव वॉर है। यह झूठा है, तथ्यात्मक नहीं है। वो जेन जी हैं ही नहीं, अगर ट्वीट चेक कर देखें तो साफ हो जाएगा। भाजपा ने इस नरेटिव वॉर में लूज किया है। उनका कहना है कि जेन जी कांवड़ यात्रा, चारधाम जाता है। कुंभ मेले में 50 फीसदी जेन जी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला की तैयारी की संबंध में सोमवार को शहर आए डॉ. गुरु मूर्ति ने कहा कि जेन जी की पिछली पीढ़ी के 30 फीसदी लोग उद्यम संभाल रहे हैं। उद्यमिता के सवाल पर कहा कि 10 साल में मैन्युफैक्चरिंग को खत्म कर दिया। इससे चीन आगे निकल गया। हमने मांग की और चीन ने सप्लाई की है। आज हमारे पास जो तकनीक है वह चीन के पास 20 साल पहले थी। टू जी आने के बाद से समस्या खड़ी हो गई। हम चीन पर निर्भर हो गए।
विज्ञापन
अवसाद, एंजाइटी आदि के बढ़ते मामलों पर उन्होंने कहा कि यह शहरी इलाकों की दिक्कत है और पूरा देश शहर नहीं है। अमेरिका का उदाहरण देकर बताया कि वहां की शहरी आबादी में ही यह दिक्कत अधिक है। अमेरिका में इस्तेमाल होने वाला इलाज यहां काम नहीं करेगा। व्यक्ति की मनोदशा में बदलाव होना चाहिए।