{"_id":"697a411b66e77e87170889aa","slug":"video-woman-and-goat-injured-by-lightning-strike-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली गिरने से महिला व एक बकरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डोमनपुर का मजरा कपूर फॉर्म में बुधवार की भोर पहर करीब 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला तथा एक बकरी झुलस गई। इसके साथ ही मकान में भी दरारें आई हैं तथा पास खड़े नीम का पेड़ भी बुरी तरह से झुलस गया।
डोमनपुर का मजरा कपूर फॉर्म के रहने वाले शिवदास निषाद ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर भाभी रामबाई पति सांवलिया निषाद उम्र करीब 50 वर्ष लेटी हुई थी। तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ उनके बगल में खड़ी नीम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी जिसमें भाभी रामबाई तथा एक पास में बंधी बकरी भी झुलस गई है। जब सुबह देखा गया तो मकान के मुख्य दरवाजे के पास भी दरारें आ गई है तथा पास खड़ा नीम का पेड़ भी बुरी तरह से झुलस गया।
सूचना पर पहुंचे पुलिस द्वारा झुलसी महिला को उपचार हेतु सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है जहां पर उपचार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।