{"_id":"6abba6ed1a34e71cbf0c49af","slug":"video-waterlogging-persists-despite-drain-cleaning-the-problem-remains-unresolved-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: नाला सफाई के बाद भी नहीं खत्म हुआ जलभराव, समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: नाला सफाई के बाद भी नहीं खत्म हुआ जलभराव, समस्या बरकरार
पतारा कस्बे में जल निकासी के नाम पर कराई गई नाला सफाई पूरी तरह बेअसर साबित हुई है। हालिया बारिश के बाद सफाई के तमाम प्रशासनिक प्रयास विफल हो गए। पतारा पुलिस चौकी और उससे सटे कंपोजिट विद्यालय परिसर में नालों व तालाबों का बदबूदार गंदा पानी भर जाने से हालात बेहद विकट हो गए हैं।
दोनों परिसरों में घुटनों तक भरे दूषित पानी के बीच जहरीले कीड़े रेंगने से पुलिसकर्मियों और आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और स्कूली बच्चों में को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश का कहना है कि नाले की जलकुंभी सफाई न होने से बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर चौकी और स्कूल में घुस गया। पुलिस चौकी के कमरों में बदबूदार गंदा पानी भरने से सरकारी अभिलेखों और वायरलेस सेटों को बचाना भारी पड़ गया। पानी के साथ सांप और बिच्छू परिसर में घूमते नजर आए, जिससे जवान दहशत के साए में ड्यूटी करने को मजबूर हैं। वहीं कंपोजिट विद्यालय में जलजमाव के चलते कक्षाओं तक पहुंचना दूभर हो गया, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका गहरा गई है। तहसीलदार ओम प्रकाश ने बताया कि बीडीओ शिव नरेश को जलभराव खत्म करने के आदेश दिए गए हैं। आगे जलभराव न हो इसके लिए भी निर्देशित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।