{"_id":"6a96dbd0b41274ed7d02ca6a","slug":"video-up-continuous-rainfall-and-rising-water-levels-in-the-yamuna-river-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी: लगातार बारिश व यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर, पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लगातार बारिश व यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर, पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी
जिले में लगातार हो रही बारिश एवं यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कानपुर कमिश्नरेट के दक्षिण जोन के थाना सजेती पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस टीमों द्वारा नदी किनारे एवं संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से संवाद किया जा रहा है तथा उन्हें आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा यमुना नदी के आसपास मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें संभावित खतरे के प्रति सचेत किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाएं, नदी में उतरने से बचें तथा जोखिम वाले स्थानों पर भीड़ एकत्रित न करें। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए सुरक्षा एवं बचाव की दृष्टि से आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।