{"_id":"6a96f23200d768e4eb0e3e77","slug":"farrukhabad-rain-turns-ground-into-a-quagmire-chief-minister-s-event-venue-changed-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: बारिश से मैदान हुआ दलदल, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदला, अब यहां होगी सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: बारिश से मैदान हुआ दलदल, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदला, अब यहां होगी सभा
Tue, 01 Sep 2026 09:18 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:18 PM IST
सार
Farrukhabad News: अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा पुलिस लाइन में होगी। करीब 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट बांटी जाएगी।
विज्ञापन
डबरी स्थित कार्यक्रम स्थल हुआ दलदल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद में तीन सितंबर को बाढ़ राहत सामग्री वितरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी में बनाया गया सभास्थल व मैदान मंगलवार भोर में हुई बारिश से दलदल में तब्दील हो गया। इससे प्रशासन ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदलकर फतेहगढ़ पुलिस लाइन मैदान कर दिया। मंगलवार को सभास्थल पर तैयारियां चलती रहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीन सितंबर को जनपद में आ सकते हैं। इसके लिए राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी में सभास्थल बनाया जा रहा था। वहां जेसीबी व प्रेशर रोलर लगाकर सोमवार को भूमि का समतलीकरण कराया गया। इसके बाद मंगलवार भोर में झमाझम बारिश हो गई। बारिश थमने के बाद सभास्थल पर टेंट, मंच बनाने की सामग्री, कूलर, साउंड आदि भी पहुंच गया। बिजली व्यवस्था के लिए जनरेटर भी पहुंचा दिया गया। बारिश से मैदान में इस कदर दलदल हो गया कि वहां सामग्री लेकर पहुंचे लोडर आदि वाहन दलदल में ही फंस गए। लोडर कीचड़ में फंसने से वहां काम में लगे मजदूरों ने रस्सी से खींचकर बाहर निकाला। मैदान का पानी निकालने के लिए वहां गड्ढे भी किए गए पर उसका लाभ नहीं मिला। इससे जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदलकर पुलिस लाइन मैदान में बनाने के आदेश दिए।
इसी के बाद डबरी में पहुंचायी गई सभास्थल की सामग्री लाकर पुलिस लाइन पहुंचाई गई। वहां सभास्थल बनाने के लिए टेंट, मंच आदि बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल तैयार कराने में अधिकारी भी दिन भर जुटे रहे। कार्यक्रम स्थल पर ही बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत सामग्री भी वितरित करेंगे। जिलाधिकारी डाॅ.अंकुर लाठर ने बताया कि डबरी में तैयार किए जा रहे कार्यक्रम स्थल के मैदान में बारिश से कीचड़ व दलदल हो गया था। इसके चलते अब पुलिस लाइन मैदान में कार्यक्रम स्थल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल एक तरीके से बाढ़ राहत शिविर होगा। सभास्थल पर मुख्यमंत्री सभी तहसील क्षेत्रों के करीब एक हजार बाढ़ पीड़ितों को राहत किट का वितरण करेंगे।

सभास्थल बदलने से सुधरने वाली व्यवस्थाओं पर पानी फिरा
डबरी में बनाए जा रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से ग्रामीणों को वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त होने की उम्मीद थी। तिरछे बिजली के खंभे बदलने की तैयारी थी। लोगों को सड़क किनारे लगे घूरे आदि भी साफ होने की उम्मीद थी। बारिश से मैदान में कीचड़ होने से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल ही बदल गया। इससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं में होने वाले सुधार की उम्मीद पर ही पानी फिर गया। कुछ घूरे के ढेर हटा भी दिए गए थे। सड़क किनारे लगे बठिया भी हटाए गए।

मुख्यमंत्री की सभा में प्रधान जुटाएंगे भीड़
ब्लाक सभागार में मंगलवार दोपहर बीडीओ राधेश्याम ने क्षेत्र की 63 ग्राम पंचायत के प्रधान/प्रशासक के साथ बैठक की। उन्होंने तीन सितंबर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचकर भीड़ जुटाने के निर्देश दिए। प्रधानों ने प्रत्येक गांव से आने वाले लोगों की संख्या नोट कराई। उसी आधार पर गांव में बस भेजने की व्यवस्था की जाएगी। प्रधान संजीव शाक्य, सुरेंद्र सिंह यादव, सीता यादव, ममता देवी, सुनील कुमार, बिजेंद्र राजपूत, श्यामबाबू, महेंद्र सिंह,आदि मौजूद रहे।