फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman alone at home in Rawatpur strangled to death after being robbed

कानपुर: रावतपुर में घर में अकेली महिला की लूट के बाद गला दबाकर हत्या

Tue, 01 Sep 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 01 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Woman alone at home in Rawatpur strangled to death after being robbed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रावतपुर थानाक्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के पास घर के निचले हिस्से में रहने वाली महिला की लूटने के बाद हत्या कर दी गई।देर शाम जब ऊपरी तल पर रहने वाली किराएदार पानी भरने के लिए मोटर चलाने पहुंची, तब वारदात की जानकारी हुई। घटना को अंजाम देने के बाद महिला को हत्यारोपी कुर्सी पर बिठा गए थे।  एक निजी स्कूल के पास शिवमंगल कुशवाहा अपनी 58 साल की पत्नी उमा कुशवाहा के साथ रहते थे।
विज्ञापन


ऊपरी तल पर किराएदार रहते हैं।  मंगलवार देर शाम के आस पास किराएदार पानी भरने के लिए मोटर चलाने गए तो उमा को कुर्सी पर बैठे देखा। जगाने पर वे न जगीं तो शिव मंगल को जानकारी दी। घर आकर शिवमंगल ने पहले सोचा कि अटैक पड़ा है, ध्यान से देखने पर गले में काला नीला निशान दिखाई दिया।घर के अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ था। देर रात 11 बजे सूचना मिलने पर डीसीपी वेस्ट एचएस कासिम आब्दी और रावतपुर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और परिवार वालों से वारदात की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed