{"_id":"6978e9ba583f402d8e0021be","slug":"video-unknown-vehicle-crushes-young-man-on-motorcycle-dies-on-the-spot-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत
हाईवे पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को फिर थाना क्षेत्र के श्योंदी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। उधर हादसे के बाद चालक के मय वाहन के मौके से भागने पर ग्रामीणों आक्रोश व्याप्त हो गया। इससे पहले आक्रोशित लोग सड़क पर जाम लगाते, पुलिस ने शव को मौके से हटा दिया।
जनपद फतेहपुर के खदरा, औंग निवासी अंशू (32) कानपुर से बाइक पर परीक्षा देने हमीरपुर जा रहा था। तभी श्योंदी गांव के पास हाइवे पर किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलने पर मौके में पहुंचे एनएचआई के बचाव दल ने एंबुलेंस की मदद से युवक के शव को किसी तरह सीएचसी भेजा। जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे की खबर मिलने पर पहुंचें परिजन अंशू का शव देख कर बदहवास हो गए। देखते ही देखते माहौल गमगीन हो गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी खुर्शीद अहमद ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।