{"_id":"6aa90ad0ffa8a9fddc0a0b90","slug":"video-shuklaganj-widespread-traffic-jams-caused-by-trial-repair-work-on-jajmau-bridge-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: जाजमऊ पुल के ट्रायल मरम्मत कार्य के चलते लगा चौतरफा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: जाजमऊ पुल के ट्रायल मरम्मत कार्य के चलते लगा चौतरफा जाम
जाजमऊ पुराने गंगापुल की मरम्मत कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय ट्रायल के तौर पर फिलहाल अभी शुरू कराया गया है। जिसके दूसरे दिन भी चौतरफा जाम लगने से राहगीर परेशान रहे। वहीं मुख्य चौराहों पर यातायात के साथ सिविल पुलिस बल और बढ़ाया गया है। बदरका, मरहला, सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग एवं नवीन गंगापुल तिराहे के पास जाम चौतरफा लगा। जिससे कई जगह वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग से गंगा बैराज होकर कानपुर के लिए रोडवेज बसें अभी फिलहाल चलती रहेगी जबकि अन्य भारी वाहनों पर रोक इस रूट पर रोक रहेगी।
सोमवार सप्ताह का पहला दिन रहा ऐसे में सुबह पीक आवर्स में वाहनों का लोड अधिक रहा। जिससे मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति रही। सुबह 6 से 10 बजे के बीच और शाम 6 से 8 बजे के बीच बदरका चौराहा पर जाम रहा। हालांकि यहां एक टीएसआई समेत पांच यातायात पुलिस कर्मी के अलावा सिविल फोर्स और बढ़ाया गया। कई बार यहां बड़े और भारी वाहनों के फंसने के कारण दिक्कतें रही। मरहला चौराहा और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर सुबह 8 से 10 और शाम 5 से 8 बजे के बीच जाम रहा। यहां जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई जिसे पुलिस ने किसी तरह से निकलवाया। यहां वाहनों का लोड अधिक रहा। इधर नवीन गंगापुल पर भी सुबह और शाम एक-एक घंटे जाम की स्थिति रही। ऐसे में नौकरी पेशा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। सीओ यातायात प्रदीप मौर्य ने बताया कि उन्नाव के गदन खेड़ा, बदरका, मरहला और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम न लगे इसके लिए दूसरे दिन और अधिक व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी जगह स्टाफ आज बढ़ाया गया। बताया कि मरहला चौराहा पर फोकस अधिक रहेगा क्योंकि यहां चौतरफा वाहनों का आना-जाना है। रोडवेज बसें फिलहाल गंगा बैराज मार्ग से कानपुर के लिए निकाली जाएगी। बाकी भारी वाहनों की सख्ती से रोक रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।