{"_id":"6ab164789233358ae00041f6","slug":"video-shuklaganj-idols-immersed-in-gagnikheda-lake-under-police-security-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: पुलिस सुरक्षा के साथ गगनीखेड़ा झील में मूर्तियों का हुआ विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: पुलिस सुरक्षा के साथ गगनीखेड़ा झील में मूर्तियों का हुआ विसर्जन
गणेश महोत्सव के चलते सोमवार को गगनीखेड़ा विसर्जन स्थल झील में गाजे-बाजे और अबीर गुलाल उड़ाते हुए लोगों ने गणपति को विदाई देते हुए विसर्जन किया। झील में अधिक गहराई और पानी बढ़ने के कारण पुलिस सुरक्षा के बीच मूर्तियों का विसर्जन किया गया। वहीं नगर में जगह-जगह विराजे गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर महाआरती उतारी गईं।
सोमवार को विसर्जन स्थल पर भीड़ कम रही। माना जा रहा मंगलवार और बुधवार को महोत्सव के अंतिम दिनों में विसर्जन करने वालों की भीड़ अधिक रहेगी जिसके चलते विसर्जन स्थल पर स्थानीय पुलिस फोर्स और बढ़ाया जा सकता है। जिसके लिए सोमवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, ईओ नगर पालिका डा. राजेश कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया और अगले दो दिनों में किए जाने वाले गणेश मूर्ति विसर्जन को लेककर रिर्हसल करते हुए पुलिस सुरक्षा के बीच मूर्तियों का विसर्जन कराया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कुल 35 मूर्तियों का आज विसर्जन किया गया। वहीं नगर के गायत्री नगर, भातू फार्म, पोनीरोड, साकेतपुरी राजधानी मार्ग, ब्रम्हनगर, सर्वाेदय नगर, मंशाखेड़ा, कंचन नगर समेत अन्य स्थानों पर विराजे गणपति की पूजा अर्चना करते हुए उनकी महाआरती उतारी गई और लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।