{"_id":"6aecc54759b535305c0ff3ad","slug":"video-outpouring-of-grief-as-body-of-only-son-reaches-village-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"इकलौते बेटे का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे एसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलौते बेटे का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे एसीपी
सड़क हादसे के बाद जाम में फंसने पर समय से इलाज न मिलने पाने से सिपाही प्रांशु का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मौत की खबर पहुंचते ही पूरे मोतीपुर गांव के महिला व पुरुष उनके दरवाजे पर इकट्ठा हो चुके थे। करीब साढ़े तीन बजे शव के लेकर परिजन गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा सलामी देने के बाद शव का खुद के बाग में अंतिम संस्कार किया गया।
शव के साथ गांव पहुंचे पिता प्रमोद सचान, मां विभा व बहन चांदनी के आंसू सूख चुके थे। शव को देखकर मौके पर मौजूद गांव हर महिला पुरुष की आंखों से आंशू निकल रहे थे। ग्रामीण जहां पिता को संभाल रहे थे वहीं महिलाएं मां व बहन को दिलासा दे रहे थे। चाची नेहा ने बताया कि प्रांशु पढ़ने में अच्छा था। बीएससी करने के बाद पॉलिटेक्निक कर रहा था। तभी उसकी पुलिस में नौकरी लग गई थी। 17 अप्रैल 2025 पर वह पुलिस ट्रेनिंग के लिए गया था। तब से आंबेडकर नगर में ही तैनाती थी।
बताया कि गांव में ही पिता शिक्षामित्र हैं। सिर्फ ढाई बीघे खेती होने के चलते प्रांशु ने परिवार की जिम्मेदारियां उठानी शुरू कर दी थी। बड़ी बहन की शादी के लिए उसने लड़का भी देखना शुरू कर दिया था। इकलौता बेटा होने के चलते प्रांशु के निधन के बाद माता, पिता व बहन के सारे सपने ही टूट गए हैं।
पुलिस ने दी सलामी
शव गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पहले पुलिस ने शव को सलामी दी। इसके बाद निकली शव यात्रा में ग्रामीण की भारी भीड़ रही। शव यात्रा गांव के बाहर खुद के बाग में पहुंची, वहां अंतिम संस्कार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।