{"_id":"6ab1646d296171209c049fe2","slug":"video-out-of-control-car-injures-three-after-hitting-a-motorcyclist-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार ने तीन को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार ने तीन को किया घायल
कोतवाली गंगाघाट के पश्चिमी चौकी क्षेत्र के राजधान मार्ग साकेतपुरी मोड़ के निकट एक बाइक को टक्कर मारते हुए बचने के लिए कार वहीं सड़क किनारे हो रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम के पंडाल में जा घुसी गनीमत रही कि यहां बैठे लोग बाल-बाल बच गए। वहीं कार बैक करते समय अनियंत्रित हो गई और तीन लोगों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। भीड़ ने चालक की पिटाई कर कार में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर रही पुलिस ने किसी तरह से चालक को बचाया और कार समेत कोतवाली लेकर आए। जहां कोई शिकायत न आने पर उसे छोड़ दिया गया। चालक एक सफेदपोश नेता का करीबी है। और प्रापर्टी डीलर है।
शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे कानपुर से उन्नाव की ओर जा रही एक किया कार जैसे ही राजधानी मार्ग जोगाभोगा मोड़ के पास पहुंची वहां एक बाइक सवार को टक्कर मार दी हलांकि बाइक सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं पकड़े जाने के डर से चालक कार लेकर सड़क किनारे हो रहे गणेश महोत्सव पंडाल में घुस गया। यह देख यहां अफरा-तफरी मच गई दर्शक जान बचाकर इधर-उधर भागे। गनीमत रही की कोई पंडाल में रहा कोई भी हताहत नहीं हुआ। इस बीच चालक ने फिर कार तेजी से बैक की जिसकी चपेट में राह चलते गोपीनाथ पुरम निवासी शिवकुमार, कानपुर पटका पुर निवासी उमेश चौहान व एक अन्य युवक आ गए और टककर लगने से घायल हो गए। यह देख पब्लिक आक्रोशित हो गई और चालक की पिटाई कर कार में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से चालक को बचाया और कार समेत कोतवाली ले आए। बताया गया कि चालक उन्नाव शहर के रहने वाले एक सफेद पोश नेता का करीबी है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बचाए गए चालक का नाम कासिम निवासी उन्नाव बताया गया है, किसी प्रकार की कोई शिकायत न आने के कारण चालक को उपचार के बाद जाने दिया गया। वहीं गणेश महोत्सव कार्यक्रम की परमीशन पंडाल के अंदर दी गई थी लेकिन लोग सड़क तक बैठ गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।