{"_id":"6abbf41042e422342f0ae7db","slug":"video-miscreants-break-into-factory-assault-and-rob-watchman-couple-three-arrested-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में घुसे बदमाशों ने चौकीदार दंपती से मारपीट कर लूटा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में घुसे बदमाशों ने चौकीदार दंपती से मारपीट कर लूटा, तीन गिरफ्तार
गोविंदनगर थानाक्षेत्र के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार देर रात एक केमिकल फैक्टरी में लूटपाट हुई। तीन बदमाशों ने चौकीदार दंपती अमरनाथ विश्वकर्मा और कौशल्या को पीटकर मरणासन्न कर दिया। उन्होंने मोबाइल, 1000 रुपये और गहने छीन लिए। वारदात के बाद तीनों बदमाश बर्रा स्थित डिफेंस कॉलोनी पहुंचे। वहां उन्होंने ओम नारायण पांडेय के घर से बर्तन चुराए।
पड़ोसी अनिल गुप्ता के घर में भी घुसने का प्रयास किया। सुबह होने पर शोर मचने पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने मछरिया निवासी फैजल, नौरैयाखेड़ा निवासी दीपक गुप्ता और दिबियापुर निवासी विशाल अवस्थी को गिरफ्तार किया। उनके पास से लैपटॉप समेत लूट का माल बरामद हुआ। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की। घायल अमरनाथ को हैलट के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी के अनुसार, फैजल, दीपक और विशाल शातिर अपराधी हैं। इनकी दोस्ती कानपुर जेल में हुई थी। फैजल पर सात से अधिक, दीपक पर छह और विशाल पर सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विशाल नोएडा में गार्ड की नौकरी जॉइन कर छुट्टी पर आया था। नोएडा जाने से पहले तीनों ने बारादेवी में बिरयानी खाकर और गांजा पीकर इस बड़ी वारदात की साजिश रची थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।