Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Lawyers in Bilhaur stage protest and submit memorandum to Tehsildar regarding murder of an advocate from Kalpi
{"_id":"6ae9e32eeb16d0b6c80c9402","slug":"video-lawyers-in-bilhaur-stage-protest-and-submit-memorandum-to-tehsildar-regarding-murder-of-an-advocate-from-kalpi-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कालपी अधिवक्ता हत्या मामले में वकीलों ने नारेबाजी कर बिल्हौर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालपी अधिवक्ता हत्या मामले में वकीलों ने नारेबाजी कर बिल्हौर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष व अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में बिल्हौर के वकीलों ने भी नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीदार को सौंपा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की आवाज बुलंद की।
मंगलवार को कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के अपहरण और निर्मम हत्या के मामले को लेकर बिल्हौर के वकील लामबंद हुए और तहसील में एकत्र होकर अधिवक्ता एकता जिंदाबाद की नारेबाजी करते पूरी घटना की निंदा की। घटना के विरोध में लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष जनार्दन यादव, महामंत्री कुशल पांडे, योगेंद्र शुक्ला, आलोक मिश्रा, विकास गुप्ता, अनिल अग्निहोत्री आदि ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अनुभव चंद्रा को सौंपा। वकीलों ने आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वकीलों के विरुद्ध होने वाली आपराधिक घटनाओं की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच, मृतक अधिवक्ता के शोकाकुल परिवार को 5 करोड़ की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य सरकारी नौकरी की भी मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।